बांका, फरवरी 21 -- बांका, एक संवाददाता। धोरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की उजले रंग की अल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान 01 पेटी बीयर के कुल 72 केन (प्रत्येक 500 एमएल) जब्त किए, जिसकी कुल मात्रा 36 लीटर है। इसके अलावा 02 पेटी देशी मसालेदार शराब भी बरामद की गई। एक पेटी में 20 बोतल (प्रत्येक 300 एमएल) के हिसाब से कुल 6 लीटर शराब जब्त की गई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 36 लीटर अंग्रेजी बीयर एवं 06 लीटर देशी मसालेदार शराब बरामद की है। वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

हिं...