बांका, मार्च 21 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया प्रखंड मुख्यालय और मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। खासतौर पर महिलाओं को इस स्थिति से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। धोरैया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से रोजाना हजारों लोग अपने आवश्यक कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय और बाजार पहुंचते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें असुविधा होती है। धोरैया प्रखंड में कुल 20 पंचायतें हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग तीन लाख है। इनमें से प्रतिदिन तीन से चार हजार लोग प्रखंड मुख्यालय और बाजार आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, मजदूर, छोटे दुकानदार और अन्य जरूरतमंद लोग श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.