बांका, फरवरी 23 -- धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के लोगाय पंचायत अंतर्गत जोगडीहा गांव के यादव टोला वार्ड संख्या 13 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत निर्मित जल मीनार पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है। जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। विडंबना यह है कि तीन वर्षों से योजना बंद रहने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर हर वर्ष राशि का उठाव तो किया जाता है, लेकिन कार्य कागजों पर ही सीमित रह जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व तेज आंधी के दौरान जल मीनार के ऊपर लगी पानी की टंकी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी सूचना तत्काल विभागीय पदाधिकारियों को दी गई। बाद में टंकी तो बदल दी गई, लेकिन उसके ब...