पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर। शहर के धोबी मुहल्ला निवासी विवेक कुमार शर्मा के घर के बाहर पार्क बाइक, बुधवार की रात में चोरी कर ली गई है। विवेक कुमार ने शहर थाना में प्राथमिकी कराई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आरोप में जांच शुरू कर दी गई है। आवेदन के अनुसार बुधवार की रात में घर के पास बाइक पार्क किया था। गुरुवार की सुबह में जब सात बजे उठकर देखा तब बाइक गायब था। बाद में उन्होंने बाइक को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया परंतु सफल नहीं हुए तब उन्होंने शहर थाना में प्राथमिकी कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...