भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर। अखिल भारतीय धोबी महा समाज की बैठक मंगलवार को चौपाई नगर (चंपानगर) में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने की। सर्वसम्मति से अरुण रजक को जिला महासचिव चुना गया। गोपाल रजक ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में 23 मार्च को आयोजित संत गाडगे बाबा की 149वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक रजक, प्रदेश महासचिव सुभाष प्रसाद रजक, बांका जिला अध्यक्ष दामोदर रजक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.