मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासभा एवं संत गाडगे सेवा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती संत गाडगे भवन सिकंदरपुर धोबीघाट में मनायी गयी। सभी ने उनके तैल चित्र पर मालार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। धोबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवन रजक ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का कहना था कि व्यक्ति किसी जाति में जन्म लेने से नीचा या ऊंचा नहीं होता है, बल्कि उसका कर्म उसे ऊंच और नीच बनाता है। मौके पर अर्जुन रजक, मनोज बैठा, अजय रजक, अमील कुमार लाला, कुमार सोनु, सुरेश रजक, नरेश रजक, बबलू रजक, बिन्दु देवी, सुबोध रजक, बिनोद रजक, रिंकी रजक आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता अर्जुन रजक ने की। संचालन अजय रजक कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.