जामताड़ा, फरवरी 23 -- धोबी महासंघ ने गाडगे की 149वीं जयंती मनाई नारायणपुर। प्रतिनिधि अखिल भारतीय धोबी महासंघ जामताड़ा की ओर से रविवार को नारायणपुर प्रखंड के खरकोकुंडी गांव में स्वच्छता अभियान के जनक संत शिरोमणी गाडगे महराज की 149वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। संघ के सदस्यों ने सर्वप्रथम संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण किया गया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष कार्तिक रजक ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि घर का बर्तन बिक जाए, एक रोटी कम खाए लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। वहीं कार्यक्रम के आयोजक सचिव सुरेश रजक ...