प्रयागराज, मई 12 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के धोबी घाट चौराहे के पास रविवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर सनसनी फैला दी। हमलावर दो गोली चलाकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात शाम करीब साढ़े सात बजे की है। बेली गांव निवासी 26 वर्षीय सानू पुत्र एखलाख बाइक से कहीं जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट की बाइक आई और उस पर पीछे बैठे हमलावर ने सानू पर पिस्टल से दो गोली चलाई। गोली लगते ही सानू बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हमलावर फरार हो गए। फायरिंग से सनसनी फैल गई। आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो घायल युवक तड़प रहा था। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी राम आश्रय यादव ने बताया कि युवक को एक गोली कमर और दूसरी गोली पैर में लगी है। एसआरएन अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.