रिषिकेष, फरवरी 11 -- चंद्रेश्वरनगर में धोबीघाट मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाए गए दो मंजिला भवन को बुधवार को नगर निगम प्रशासन की टीम ने ने ढहा दिया। जेसीबी से मकान को ध्वस्त कर दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बुधवार को नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल टीम के साथ चंद्रेश्वरनगर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी के माध्यम से धोबीघाट मार्ग पर बने भवन को ढहवा दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक जेसीबी से मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली। स्थानीय लोग भी कार्रवाई देखने के लिए पहुंचे। ध्वस्तीकरण के दौरान अतिक्रमणकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बिना किसी विरोध के शांतिपूर्वक निगम की टीम ने मकान को ध्वस्त कर दिया। वहीं, मार्ग से यह अतिक्रमण हटने के बाद चंद्रेश्वरनगर तक बदरीनाथ हाईवे से पहुंच के लिए और वैकल्पिक मार्ग भी खुल गया। करीब 200 मीटर लंबे इस मार्ग की जड़...