मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- सरैया। रेपुरा मलंग चौक स्थित सनराइज स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को रेपुरा यूथ ब्रिगेड सीजन-08 का विधायक शंकर प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कॉपरेट इलेवन मुजफ्फरपुर और धोनी इलेवन बासुदेवा के बीच खेला गया। मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 136 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बासुदेवा की टीम ने आठ ओवर में 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। बासुदेवा की तरफ से 57 रन बनाने वाले अमन को सनराइज स्पोर्ट्स क्लब के निदेशक अंकित कुमार किशन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर जिला पार्षद पति शंकर चौधरी, पूर्व पंसस राजन चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.