अमरोहा, फरवरी 24 -- पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए धोखे से शादी में बुला लिया। वहां पर परिवार को बंधक बनाकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधनमुक्त कराया। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी स्थित एक बैंक्वट हाल की है। शहर की आवास विकास कालोनी द्वितीय निवासी अभिषेक कुमार का आरोप कि 25 दिन पहले उनके छोटे भाई का मुरादाबाद की मानसरोवर कालोनी निवासी आदित्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने दोनों को समझाकर मामला निपटा दिया था। लेकिन, बाद में आदित्य ने रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर निवासी अपने रिश्तेदार प्रदीप के परिवार में आयोजित एक शादी का निमंत्रण देकर बात खत्म होने की बात कही। 20 फरवरी को अभिषेक कुमार अपने परिवार के लोगों के साथ शादी में गए थे। आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.