फिरोजाबाद, जून 19 -- थाना एका क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला से धोखे से जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद में जबरन कब्जा करने पहुंच गया। जब उसे रोका तो उसने परिवार की महिलाओं से मारपीट की। थाना एका के नगला बनिया निवासी सुनीता देवी पत्नी रामनिवास का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले विशेष ने गलत तरीके से देवरानी रेनू से घर की जमीन में बैनामा करा लिया है। सुनीता का आरोप है कि 15 जून को विशेष कुमार एवं विवेक सुबह साढ़े छह बजे जमीन पर कब्जा करने के लिए आए तो परिवार के लोगों ने विरोध किया। भैंस बांधने से रोकने पर विशेष कुमार, विवेक, मीना देवी, मंजू देवी गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि अपनी भैंस यहीं बांधेंगे। सुनीता देवी द्वारा विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सास ज्ञान देवी एवं ननद बबली बचाने आईं तो उनके साथ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.