मऊ, अप्रैल 7 -- घोसी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के तिलई निवासिनी महिला का धोखे से बैंक में संयुक्त खाता खोलवाने और फोरलेन के मुआवजे का 19 लाख 22 हजार 602 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिया। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के तिलई निवासिनी बुजुर्ग महिला चंदा देवी उर्फ चंदेई ने पुलिस अधीक्षक इलामारन को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी जमीन वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन निर्माण के दौरान अधिग्रहित की गई थी। महिला के देवर के नाती ने भूमि अधिग्रहण के दौरान कागजी औपचारिकता पूरी करने में उसकी मदद के दौरान महिला को धोखे में रखकर उसके और अपने नाम से संयुक्त बैंक खाता खुलवा लिया। भूमि अधिग्रहण होने के बाद संयुक्त खाते में धनराशि विभाग द्वारा प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.