सोनभद्र, जनवरी 7 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को बीजपुर पुलिस ने नक्टू बैरियर स्थित हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल लेनदेन और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग के साथ साइबर फ्रॉड का खतरा भी बढ़ा है। उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी के साथ भी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जितनी जल्दी सूचना दी जाएगी, ठगी गई राशि को वापस पाने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है। पुलिस टीम ने बच्चों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, जिनमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.