औरैया, जनवरी 6 -- रुरुगंज, संवाददाता।कुदरकोट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों अभियुक्त काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। पुलिस के अनुसार थाना कुदरकोट में दर्ज मुकदमा संख्या 41/24, धारा 420, 467, 468, 471, 147 और 506 के तहत दोनों अभियुक्त वांछित थे। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक राम मगन सिंह को विवेचक द्वारा प्राप्त हुक्म तहरीरी के अनुपालन में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश मिले थे। इसके बाद थानाध्यक्ष की अनुमति से पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त मोहल्ला प्यारेपुरम, कस्बा कुदरकोट स्थित अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.