बलिया, मार्च 12 -- बलिया। फेफना पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी के आरोपी पकड़ी निवासी बबलू राम व नसीराबाद निवासी सत्येंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार आराजी माफी सागरपाली निवासी फौजी अजय कनौजिया ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने बबलू व सत्येंद्र पर नसीराबाद में गांव में 10 लाख रुपये लेकर दूसरे की जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। 18 सितम्बर 2024 को केस दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल करने के साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में फेफना थाने के एसआई शंकर सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.