समस्तीपुर, फरवरी 1 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन धोखाधड़ी की घटना को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कहा कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नम्बर से वाट्सऐप कॉल आया। उसने आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का ऑफर दिया। जिसमें उसने एक एपीके फाइल मोबाइल में इंस्टाल करने को कहा। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। उसने मोबाइल का स्क्रीन शेयर करवाया। उसके बाद एसबीआई ओटीपी आना शुरु हुआ और क्रेडिट कार्ड से 79 हजार 992.15 रुपए की राशि पांच बार में कट गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...