उन्नाव, दिसम्बर 4 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान कस्बा अकबरी गेट निवासी मीना गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उसने कटरा निवासी श्रीचंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू पुत्र दयाशंकर व अर्पित पुत्र पप्पू गुप्ता, अनिकेत पुत्र पप्पू गुप्ता से अपने दो दुकान 12 लाख रुपये में बेची थी। जिसका 2.48 लाख हजार रुपये बयाना दिया था। मगर और रुपये का इंतजाम कर रही थी कि श्रीचंद्र उर्फ पप्पू गुप्ता और उसके बेटों ने उसके अर्द्धनिर्मित मकान पर होम लोन कराने की बात कहकर कागज ले लिए। वह कम साक्षर होने से समझ नहीं पाई और तीनों बाप बेटे मिलकर धोखाधड़ी करते हुए होम लोन कराने के बजाए उसके घर को गारंटी में प्रयोग करते हुए बैंक से अपने लिए लोन ले लिया। जानकारी होने पर उनके पास गई तो तीनों मारपीट करने पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दे रहे। थाना प्रभारी शरद कुमार न...