शामली, फरवरी 6 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव ग्राम गंगेरु में प्रॉपर्टी डीलर से धोखाधड़ी कर प्लॉट की बेची गई रकम को अपने खाते में जमा करने व पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर द्वारा रकम मांगने पर मारपीट कर दांत तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव गंगेरु निवासी अब्दुल्ला पुत्र अब्बास ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक उनके साथ काम करने वाले अनीस पुत्र गुलजार ने लोगों से 5 लाख रुपये लेकर प्लॉट-खेत मालिकों को पैसे नहीं दिए और राशि अपने खाते में डाल ली। जब अब्दुल्ला ने 2 फरवरी को इस बारे में अनीस से सवाल किया, तो अनीस ने उन पर हमला कर दिया और मुंह पर घूंसा मारकर उनके दांत तोड़ दिए। घायल अब्दुल्ला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.