गंगापार, दिसम्बर 18 -- घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र में कुछ दोस्तों ने धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति के खाते में पैसा डलवाया और बाद में उसके खाते से आठ लाख अस्सी हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। साइबर के साथ स्थानीय पुलिस ने जब उस खाताधारक को पकड़ा जिसके खाते में पैसा आया था तो एक नई कहानी सामने आई। खाताधारक पुलिस चौकी करमा के राजापुर निवासी दीपक कुमार बिंद ने पुलिस को बताया कि दानपुर चकिया निवासी हर्षित पटेल, सुरेश पटेल व संदीप पटेल ने यह कहकर उसके खाते में पैसा डलवाया की एक जमीन का सौदा हुआ है जिसका बयाना तुम्हारे खाते में आएगा और उसमें दो परसेंट तुम्हें भी मिलेगा। लालच में आकर दीपक ने अपने दोस्तों की बात मान लिया और अपना खाता डिटेल उन्हें दे दिया। 10 नवम्बर को शाम 5 बजे उसके खाते में पैसा आ गया और उसी दिन शाम को खाते से दो बार में पूरा पैसा...