बरेली, नवम्बर 29 -- कोल्ड स्टोरेज में रखा लाखों का किशमिश सेल्समैन और कोल्ड स्टोरेज मैनेजर ने मिलीभगत करके बेच दिया। जब ड्राईफ्रूट्स कंपनी के मैनेजर ने उसका पेमेंट मांगा तो उसे धमकी देने लगे। इस मामले में किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। भमोरा के सरदारनगर निवासी निखलेश कुमार फूटा दरवाजा की सगमंगलम ड्राई फ्रूट्स फर्म में मैनेजर हैं। उनके मुताबिक, उनकी फर्म ने महाराष्ट्र से किशमिश मंगवाकर 1484 बाक्स में पीएस कोल्ड स्टोरेज सौफुटा रोड में स्टोर की थी। माल बेचने के लिए गुलाबनगर के नीरज शुक्ला को सेल्समैन रखा था। चार माह में माल बिक्री के दौरान गड़बड़ी होने पर उन्होंने 2023 में नीरज को नौकरी से निकाल दिया था। आरोप है कि नीरज ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर उमेश सक्सेना, मालिक पुत्तू सिंह और मयंक से मिलकर कोल्ड स्टोर में 782 बाक्स किशमिश बेच दिया...