उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह मंशाखेड़ा गांव के पास दबिश देकर धोखाधड़ी कर बैनामा कराने और रुपये हड़पने वाले वांछित को एक आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। बतातें चलें कि हमीरपुर थाना राठ के जुलहटी गांव की रहने वाली भारती देवी पत्नी प्रदीप सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। मामले दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपरखेड़ा डेरावाला गांव निवासी मौजी लाल निषाद पुत्र तारा चंद्र व इसी थाना क्षेत्र के मंशाखेड़ा गांव निवासी अंकुल पुत्र ननकऊ मामले में आरोपित थे। पुलिस ने रविवार सुबह दबिश देकर अंकुल को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। उधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपित अंकुल को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपित मौजी लाल न...