रामपुर, जनवरी 10 -- हैदराबाद के तेलंगाना शहर के हनुमंत राव सब्जी मंडी चिकड़पल्ली निवासी पार्थ मिश्रा ने शिकायत पत्र देकर बताया था 11 अक्तूबर 2025 को इंस्टाग्राम पर प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से उसकी जान पहचान कृपा ओवरसीज के स्वामी तरविंद्र सिंह निवासी ग्राम सिरसखेड़ा व उनके सहयोगियों से हुई थी। आरोप है कि सभी ने फिजी में नौकरी व वर्क वीजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने उनकी झूठी बातों व विश्वास में आकर आवेदक निखिल कुमार पाठी, विश्वाकांत बुद्धा, योगेश यंद्रा राव, बीजोल भाई, लक्ष्मण भाई देसाई को फिजी भेजने के नाम पर अपने व - अपनी पत्नी के खाते से 1723001 रुपये अलग-अलग तिथियों में । ट्रांसफर किए। बाद में फर्जी वर्क वीजा दिया गया। अब पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...