काशीपुर, मार्च 29 -- बाजपुर, संवाददाता। मैक्रोनी पास्ता प्लांट लगवाने और रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर एक युवक पर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए दंपति ने जूतों की माला पहनकर कोतवाती में सांकेतिक धरना देकर तहरीर सौंपी। शनिवार शाम को मजरा प्रभु निवासी ओमप्रकाश वर्मा और उसकी पत्नी मीरा वर्मा जूतों की माला पहनकर कोतवाती पहुंचे। दंपति ने एक युवक पर मैक्रोनी पास्ता प्लांट लगवाने और रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। दंपति ने सांकेतिक धरना देकर मौजूद एसआई देवेन्द्र मनराल को तहरीर सौंपी। पुलिस ने बताया कि मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.