पीलीभीत, फरवरी 13 -- बरखेडा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अधकटा निवासी बेगराज पुत्र बाबूराम, महेश पाल पुत्र नन्हेंलाल, रामवीर पुत्र रामस्वरूप, और गांव खगाई निवासी गिरीश कुमार, दियोरिया कोतवाली के गांव महदखास निवासाी राजा बाबू पुत्र राम कुमार ने संयुक्त रूप से एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया था कि शाहजहांपुर के बंडा में चंदुआपुर निवासी हर नारायण जनवरी 2025 में मुलाकात हुई थी। आरोप है कि हर नारायण ने उन लोगों को बताया कि रूस भेजने वाली नई दिल्ली स्थित अनन्या ट्रैवल्स और इंटरनेशनल ट्रैवल्स कंपनी के संचालकों से जानपहचान है। झांसे में जमीन और जेवर गिरवी रख कर साढ़े 12 लाख रुपये दे दिए। बीजा बनने के बाद 26 सितंबर 2025 को संबंधित ट्रैवल्स लाया गया। फिर मुंबई होते हुए उज्बेकिस्तान ले जाकर रूस की रूट...