सहरसा, फरवरी 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के एसबीआई आरसेटीआई कहरा में जीविका के फाइनेंशियल लिटरेसी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रथम बैच के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में सशक्त बनाना तथा ग्रामीण समुदाय तक वित्तीय समावेशन की जानकारी पहुंचाना है। समापन समारोह के अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, एसबीआई आरसेटीआई के निदेशक उमेश पासवान एवं यंग प्रोफेशनल (सूक्ष्म वित्त) सलोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक सतीश गुप्ता तथा एसबीआई आरसेटीआई के कर्मी राहुल कुमार एवं राजीव कुमार भी मौजूद रहे।जिला परियोजना प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षित फाइनेंशियल लिटरेसी...