हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या मामले में 03, महिला क्रुरता कांड मामले में 01, पॉक्सों एक्ट मामले में 01, धोखाधड़ी मामले में 01, चोरी मामले में 03, वारंट मामले में 06 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 09 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। 70 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक खोखा बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...