बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- बलरामपुर संवाददाता धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध करने वाले दो लोगों को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बताया कि कोतवाली देहात पर आगंतुकों एवं गवाहों की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वाराकी ओर से मोबाइल फोन में धोखाधड़ी के लिए साइबर फ्रॉड से संबंधित ऐप डाउनलोड कर आमजन से ठगी करने वाले दो लोगों अवधेश शुक्ला पुत्र लल्लन प्रसाद शुक्ला, निवासी बरगदही थाना पयागपुर जनपद बहराइच व बीरेन्द्र तिवारी उर्फ बाबू पुत्र रामबचन तिवारी, निवासी ग्राम मनेरा रानीपुर थाना पयागपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ...