गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर बाजार में निवेश पर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगने के मामले में पुलिस ने एक फर्जी चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार मोबाइल बरामद हुए हैं। साइबर अपराध पश्चिम में गत 16 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि निवेश के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में निरीक्षक संदीप कुमार ने चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के शहर गदरपुर से हुई। आरोपियों की पहचान 56 वर्षीय आलोक शर्मा, 22 वर्षीय ध्रुव चावला, 18 वर्षीय मुहम्मद सुजात, 18 वर्षीय अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई। यह सभी उत्तराखंड के रहने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.