नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी कोटे से कैबिनेट मंत्री माणिकराव कोकाटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम 1995 के धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में दो साल की जेल की सजा बरकरार रखने वाले कोर्ट के एक फैसले के बाद उठाया है। इस साल इस्तीफा देने वाले कोटाके एनसीपी के दूसरे मंत्री है। एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने गुरुवार को बताया कि कोकाटे ने उन्हें इस्तीफा पत्र भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज दिया गया है। कोटाके भाजपा नीत महायुति सरकार में खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और वक्फ विभाग संभाल रहे थे। दरअसल, नासिक जिला और सत्र न्यायालय ने दो दिन पहले प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के एक आदेश को बरकरार रखा। उस आदेश में एक सरकारी आवास योजना से जुड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.