अलीगढ़, सितम्बर 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र के कारोबारी की संपत्ति हड़पने की नीयत से धोखाधड़ी करने के मामले में कैनरा बैंक के डीजीएम समेत छह अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मामले में चार माह पहले न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पला रोड निवासी हार्डवेयर कारोबारी योगेश कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सूतमिल स्थित कैनरा बैंक के रीजनल ऑफिस के डीजीएम अजीत कुमार जग्गा निवासी सेंटर रोड (चंडीगढ़), लोन रिकवरी में डिवीजनल प्रबंधक स्वीन वर्मा निवासी रामघाट रोड, वरिष्ठ प्रबंधक लोन रिकवरी मोहित गर्ग निवासी मुरलीपुरा, बैंक कालोनी, जयपुर (राजस्थान), रेलवे रोड स्थित अप्सरा मार्केट स्थित मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रमोद फुलवारी निवासी टीचर्स कॉलोनी व आर्किटेक्ट नीरज शर्मा निवासी माधवपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.