गुड़गांव, दिसम्बर 6 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-एक ने धोखाधड़ी में स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 20 हजार शेयर दिलाने के नाम पर एक फर्म से Rs.चार करोड़ 49 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आर्थिक अपराध शाखा-एक गुरुग्राम की टीम ने पुलिस की तकनीकी प्रणाली की सहायता से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय रवि चौहान निवासी बांगर कॉम्प्लेक्स जिला कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में रवि चौहान ने बताया कि वह वर्ष 2016 से कल्पतरू शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी चला रहा था। ब्रोकिंग के काम में उसे बड़ा घाटा हो गया। इस घाटे की भरपाई के लिए ह...