गया, मार्च 18 -- बोधगया पुलिस ने सोमवार देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छापेमारी कर धोखाधड़ी मामले में फरार एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और फरार आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी बोधगया थाना क्षेत्र के कोल्हौरा गांव का रहने वाला रणधीर कुमार सिंह है। मानपुर सूर्यदेव नगर निवासी रोशन कुमार ने बोधगया थाना में रणधीर के खिलाफ जमीन देने नाम पर धोखा देते हुए लिए गए पैसे में 8 लाख 15 हजार रुपया नहीं लौटाने और पैसा मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से नामजद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.