लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- कोर्ट के आदेश पर जमीन के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धन हड़पने के मामले में दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। कस्बा मोहल्ला सरैया निवासी जहीम ने शिकायती पत्र में बताया कि 4 वर्ष पहले मोहल्ला इस्लामाबाद में एक प्लांट विक्रेता मदन गुप्ता और दिलीप गुप्ता से खरीदा था, जिसका मूल्य चुकता कर पंजीकरण कराया गया था। आरोपियों द्वारा उसी भूखंड के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से ब्लैकमेल कर काफी धन हड़प लिया है। जिसकी वापसी से इनकार करने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण गया जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.