मथुरा, जनवरी 4 -- थाना कोसीकलां पुलिस ने धोखाधडी एवं जालसाजी कर अवैध रूप से अर्जित धनराशि से खरीदी गयी सम्पति (प्लॉट) को रविवार को कुर्क कर दिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नवंबर-2024 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आशीष गुप्ता निवासी फरीदाबाद ने एक प्लॉट 48 लाख रुपये कीमत का बलराज से खरीदा था। तब से अभी तक उसके प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया गया। इस मामले की विवेचना की गयी तो इसमें यह तथ्य सही साबित हुए। बलराज के खिलाफ न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित की गयी। बलराज ने जो रकम ली थी उससे टाउनशिप वृंदावन में 200 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। इस प्लाट को न्यायालय के आदेश पर धारा-107 वीएनएस के तहत कुर्क कर दिया गया। इसे पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...