जौनपुर, फरवरी 24 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका क्षेत्र के पुराना चौक स्थित एक भूमि के अवैध क्रय विक्रय व नामांतरण के मामले में हुए मुकदमे में लिपिक समेत विक्रय करने वाले पति पत्नी व एक सहयोगी को न्यायालय ने जेल भेज दिया। उक्त चारों लोगों के विरुद्ध कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। फिलहाल प्रकरण से नगर में चर्चा जोरों पर है। वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सात लोगों के विरुद्ध वादी अमरनाथ अग्रहरि ने मामला दर्ज कराया था। जिसमें से तीन लोगों का नाम निकाल दिया गया। चार बचे लोगों को न्यायालय ने नोटिस जारी कर हाजिर होने का आदेश दिया। लेकिन हाजिर न होने पर चारों के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी किया है। सोमवार को नगर पालिका लिपिक श्रीराम शुक्ला, भूमि विक्रय करने वाले दम्पति सुशीला देवी पत्नी राजेश, राजेश पुत्र शिव कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.