देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर दो माह बाद बुधवार की रात देवरिया जेल से रिहा हो गए। 19 जनवरी को देवरिया जिला जज की अदालत से उन्हें जमानत मिली थी। जमानतदारों के सत्यापन होने के बाद न्यायालय से जेल पहुंचे रिहाई परवाना के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि इसकी भनक न तो देवरिया पुलिस को लगी और न ही देवरिया में 10 दिनों से डेरा डाली लखनऊ पुलिस को ही। लखनऊ के रहने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के मामले में 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन से वह देवरिया जेल में बंद थे। 19 जनवरी को देवरिया जेल से उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन बेल बांड उस समय उनके अधिवक्ता द्वारा नहीं दिया गया। जब वाराणसी में दर्ज मुकदमे में उन्हें जमानत मिली और उनका जमानत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.