नोएडा, दिसम्बर 1 -- ग्रेटर नोएडा। सेंट्रल नोएडा अपराध शाखा की टीम ने सोमवार को जमीन की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जलालपुर गांव के रहने लोकेंद्र सिंह भाटी के रूप में हुई। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बिसरख कोतवाली में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। इस मुकदमे की विवेचना अपराध शाखा द्वारा की जा रही थी। अपराध शाखा की टीम ने आरोपी की गिरफ्तरी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...