रुद्रपुर, मार्च 4 -- काशीपुरl न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर की अदालत में धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया l बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर लक्ष्मी टम्टा ने 23 मार्च 2017 को एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।जिसमें कहा गया कि साजिशन 20 लाख 50 हजार रुपए का एक फर्जी चेक बनाकर बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर के नाम पर चेक कैश कर दिया गया। जबकि चेक नंबर जिसे कैश कराया गया ,वह कार्यालय में ही उपलब्ध था lइस पर जसपुर पुलिस द्वारा धारा 420 ,467, 468 ,471 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । दौराने जांच उक्त वाद में दिनेश कुमार सक्सेना ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ोदा सिविल लाइन मुरादाबाद, अंकिता,संयुक्त मैनेजर बैंक ऑफ़ बरोदा मुरादाबाद, ऋतुराज शर्मा निवासी जसपुर व फराज खान निवासी थाना स्वार रामपुर को अभियुक्त बनाया गया ।वाद का विचारण ...