आगरा, फरवरी 2 -- फर्जी पते के आधार पर ग्राम पंचायत खासपुर के प्रधान पद का चुनाव लड़ने के आरोपी ग्राम प्रधान दंपति के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होगा। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष न्यू आगरा को दिए हैं। कबीर कुंज चौराहा दयालबाग निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ मुकेश कुमार ने अधिवक्ता देव चौधरी के माध्यम से अदालत में मुकदमा दर्ज कराने के बाबत दिए प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि विपक्षी ने नगला हवेली दयालबाग का मूल निवासी होने के बावजूद वर्ष 2015-20 में फर्जी दस्तावेज के आधार पर स्वयं को ग्राम पंचायत खासपुर के गांव नगला तलफी का निवासी दर्शाकर ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा। वादी का यह भी आरोप था कि विपक्षी ने उक्त चुनाव से पूर्व वर्ष 2006 में वार्ड संख्या 20 लॉयर्स कॉलोनी से चुनाव लड़ा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.