आगरा, जनवरी 5 -- फर्जी तरीके से भूमि का बैनामा कर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में उप निबंधक किरावली समेत 13 फंस गए हैं। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव के आदेश पर थाना किरावली में मुकदमा दर्ज हुआ है। वादी सुरेश सिंह निवासी ग्राम सहाई थाना अछनेरा ने अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह धाकरे के माध्यम से अदालत मे उपनिबंधक तहसील किरावली, लिपिक/कर्मचारी के अलावा विपक्षियों चंद्रभान सिंह आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया कि विपक्षीगण ने उपनिबंधक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से उसकी वेश कीमती भूमि का फर्जी बैनामा कर दिया। विपक्षीगण ने उसकी वेशकीमती भूमि पर प्लॉटिंग कर 27 सितंबर 25 की सुबह फाबड़े, गेंती, सब्बल आदि से जबरन नींव खोदना शुरू कर दिया, वादी और उसके परिजनों के विरोध पर विपक्षी गण ने गाली-गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.