हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। करोड़ों की जमीन की धोखाधड़ी में नामजद ठेकेदार धनंजय गिरी की एसआईटी ने तलाश तेज कर दी है। फिलहाल उसके संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी लेकर पुलिस शीघ्र दबिश देगी। सुभाषनगर आवास विकास हल्द्वानी निवासी धनंजय गिरी की गिरफ्तारी नहीं होने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार को आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया था। धनंजय पर धोखाधड़ी मामले में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। आईजी के स्वयं मामले में हस्तक्षेप किया था और चौकी प्रभारी को धनंजय की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। अब एसआईटी मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी और एसआईटी प्रभारी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी के संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी ली जा रही है। उसके राज्य से बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.