गुमला, सितम्बर 27 -- गुमला। सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बृंदा भंडार टोली निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रधान वर्ष 2024 में ग्रामीणों से अंगूठा लगवा कर राशन देने में धोखाधड़ी कर चुका था। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया गया। जांच में राजेंद्र प्रधान दोषी पाया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...