चंदौली, जनवरी 8 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव से धोखाधड़ी के आरोपी सुरेश को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के राजू और मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट निवासी फराज ने बीते दिनों आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी कर पूर्व में बेची गई जमीन का पुनः बैनामा के बाद रुपया हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके उपरांत उक्त कार्रवाई हुई है। इस बाबत कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश ने वाराणसी के गोलघर निवासी सुरेशचंद्र के नाम पर जमीन बिक्री का पैसा अपने खाते में लिया था। जिसकी जांच पड़ताल चल रही थी। इसीबीच आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...