मैनपुरी, जनवरी 21 -- मध्य प्रदेश पुलिस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने पर एक युवक को किशनी के ग्राम गोकुलपुर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ने बताया कि यह लोग जो अलग-अलग जगह के थे, इन्होंने किसानों के साथ धोखाधड़ी की थी। बुधवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर थाने के उपनिरीक्षक बलवान सिंह पुलिस टीम के साथ किशनी आए। वह लोग नगर पंचायत के गांव गोकुलपुर पहुंचे। पुलिस टीम ने दबिश देकर यतेंद्र पुत्र रत्नेश को हिरासत में ले लिया। प्रभारी उप निरीक्षक ने बताया कि यतेंद्र ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जनपद में नींबू और संतरे के पौधे लगाए थे जिसमें अलग-अलग स्थानों के बीस लोगों ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की थी। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने अगस्त 2025 में प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें सभी जो पुलिस की गिरफ्त से दूर थे वारंट जारी हो गए थे। पुलिस...