हापुड़, नवम्बर 29 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक व्यापारी का चेक चोरी करने और पीड़ित को धान बेचने के फर्जी बिल बनाकर एक आरोपी ने उस पर 21.15 लाख की बकाया धनराशि दिखा दी। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के चेक को बाउंस कराकर उसे खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने मंडी समिति के निरीक्षक से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो आरोपी के फर्जीवाड़े की जानकारी हो सकी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बीती 20 मार्च को इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। अब न्यायालय के आदेश पर शनिवार को रेलवे रोड चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के मकान पर ढोल बजवाकर मुनादी करते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। नगर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी राजेंद्र कुमार ने मार्च माह में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बत...