उरई, जनवरी 5 -- कालपी। मुहल्ला रामचबूतरा निवासी शब्बीर को शहीद ने 1.80 लाख रुपये की चेक दी थी। जब उसने खाते में चेक लगाई तो पता चला कि वह चेक एक प्लाट विक्रय के समय प्रयोग की गई है। इस पर शब्बीर ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...