धनबाद, दिसम्बर 9 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के नामजद आरोपी तोपचांची थाना क्षेत्र के सूरज दास को सोमवार को छापेमारी कर बोकारो से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। उसपर मोदीडीह 2 नंबर की रहने वाली पूजा कुमारी ने जेवरात और टैब लेकर फरार होने का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि छठ पर्व से गांव से लौटने के दौरान टोटो चालक सूरज उनका एक बक्सा यह कहकर ले गया कि वह घर तक छोड़ देगा। मौका मिलते ही वह सामान सहित फरार हो गया। बक्से में एक टैबलेट और गहने थे। पुलिस जोगता एक नवंबर को मामला दर्ज कर सूरज की तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...