गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में दो लोगों द्वारा मुरादनगर के एक व्यापारी की फर्म के नाम पर बाहर की एक कंपनी से करीब 29 लाख रुपये का सामान मंगवाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने आरोपियों पर 1.62 लाख ट्रांसफर कराने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया गया है। मुरादनगर निवासी ललित कुमार का कहना है कि मोरटा में मैसर्स गंगा इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर स्टोर नाम से उनकी फर्म है। नेहरू नगर तृतीय निवासी राहुल और मोरटा क्षेत्र निवासी नवीन मिश्रा ने मिलीभगत से उनकी फर्म की पहचान का गलत इस्तेमाल किया। राहुल का कार्यालय उनकी दुकान के पास है, जबकि नवीन मिश्रा उसका अकाउंटेंट है। ललित के मुताबिक दोनों आरोपियों ने उनका भरोसा जीतकर कहा कि वह जिस कंपनी से माल मंगवाते हैं, वहा...