बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज की मदद से धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भिउरा निवासी नीरज कुमार का आरोप है कि 11 जून 2025 को पांच एयर का बैनामा उन्हें किया, जो खड़ौआ जाट थाना नगर में स्थित है। जब जमीन का पता किया तो दंग रह गए। दस्तावेज पर लगे फोटो से वास्तविक बाबूराम का चेहरा मिलाया तो दोनों अलग-अलग थे। आरोप है कि विपक्षियों ने धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात बनाएं। इसका प्रयोग कर उनसे छह लाख रुपये लेकर हड़प लिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार वर्मा निवासी भोपालपुर थाना कप्तानगंज, अजय कुमार निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज और बाबूराम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई अजय कुमार सिंह को सौंपी गई है। --
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.